फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozer was used on encroached structures and demolished.

Faridabad News: अतिक्रमण कर बनाए ढांचों पर बुलडोजर चला किया ध्वस्त

Thu, 07 Aug 2025 10:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer was used on encroached structures and demolished.
सेक्टर-21सी में एचएसवीपी ने कार्रवाई कर पटरी दुकानों को भी हटाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बुधवार को फरीदाबाद में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सेक्टर-21सी में बुलडोजर की मदद से प्राधिकरण ने मार्केट क्षेत्रों में गैरकानूनी रूप से बनाए गए ढांचों को ध्वस्त कर दिया। फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियों और पटरी दुकानों को भी हटाया गया, जिससे राहगीरों के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया था।

सुबह के समय कार्रवाई शुरू करते हुए विभाग ने हुडा मार्केट में दुकान के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाया । इसके बाद पॉश इलाके में घरों के सामने लोगों ने कब्जा कर ग्रीन बेल्ट व बैठने के लिए चबूतरे बना लिए थे, विभाग ने इनपर कार्रवाई की है। विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर खोली गई दुकानों को भी तोड़ा गया है।
विज्ञापन



घरों के आगे से हटाया कब्जा
कार्रवाई के दौरान सेक्टर 21सी में ग्रीन बेल्ट पर बने अवैध निर्माण भी निशाने पर रहे। कई निवासियों ने घरों के सामने दीवार खड़ी कर रखी थीं या बैठने, बागवानी व शेड जैसी व्यवस्थाएं बना ली थी। एचएसवीपी के अधिकारियों ने इन सभी अतिक्रमणों को हटवा कर क्षेत्र को खाली करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी पुलिस बल रहा मौजूद
इस पूरी कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। बुलडोजर के पहुंचने पर कुछ स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने समझदारी से स्थिति को संभालते हुए मामला शांतिपूर्वक निपटा लिया।



भविष्य में जारी रहेगी कार्रवाई
प्राधिकरण के एसडीओ राजपाल ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद लोग सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा कर लेते हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। फुटपाथों पर दुकानें और रेहड़ियां लगने से पैदल चलने में दिक्कत होती है और ट्रैफिक पर भी असर पड़ता है। प्राधिकरण ने साफ किया कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed