{"_id":"5fb12be78ebc3e9b8a15b126","slug":"brothers-will-not-have-trouble-in-traveling-on-the-dooj-faridabad-news-noi5483664193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज पर बहनों को सफर में नही होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज पर बहनों को सफर में नही होगी दिक्कत
विज्ञापन
फरीदाबाद। भैया दूज के अवसर पर बहनों को आने जाने में कोई समस्या नहीं होगी। रोडवेज विभाग ने इसके लिए अलग से तैयारी की है। डिपो से बसों की संख्या बढ़ाने का विशेष प्रबंध किया गया है।
डिपो प्रबंधक राजीव नागपाल ने बताया कि त्योहार के दिन लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो इसकी पूरी तैयारी की गई है। यहां से दूसरे राज्यों में रहने वाले दिवाली से पहले ही गांवाें की तरफ चले जाते हैं। इसलिए दूर की सवारियों के लिए ज्यादा बसों की आवश्यकता नहीं पड़ती।
भैया दूज के दिन सबसे ज्यादा मांग गुरुग्राम, पलवल, मथुरा, रेवाड़ी व झज्जर रूट की रहती है। इन रूटों पर पहले से ही बसें ज्यादा हैं।
त्योहार के लिए गुरुग्राम रूट पर हर आधे घंटे में बसों की सर्विस दी जाएगी। बसें सुबह पांच बजे से ही चलनी शुरू हो जाएंगी। रेवाड़ी, सोहना रूट पर चार से छह बसें चल रही हैं। जैसे ही सवारियों की मांग आती है, तुरंत बसों को डिपो से बाहर रवाना किया जाएगा। अतिरिक्त बसें , चालक व परिचालक डिपो में तैयार हैं।