{"_id":"685ae48d85888a7cb20853c0","slug":"brothers-wedding-music-is-playing-in-the-house-irshad-was-caught-taking-bribe-and-sent-to-jail-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45883-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर में बज रही भाई की शादी की शहनाई, रिश्वत लेते पकड़ा गया इरशाद भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर में बज रही भाई की शादी की शहनाई, रिश्वत लेते पकड़ा गया इरशाद भेजा जेल
विज्ञापन
मेवात निवासी जेई नसीम की तलाश में जुटी पुलिस टीम, डीटीपी ऑफिस में मंगलवार को भी की गई कार्रवाई
सोनू यादव
फरीदाबाद। तोड़-फोड़ न करने की एवज में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए डीटीपी कार्यालय के चालक इरशाद के घर में मंगलवार को भाई की शादी को लेकर शहनाई बज रही थी। लेकिन रिश्वत लेते पकड़े जाने पर एक दिन का रिमांड खत्म हुआ तो मंगलवार को एसीबी की टीम ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोसीकलां का मूल निवासी चालक इरशाद 12 हजार रुपये पर डीटीपी कार्यालय में बतौर चालक अनुबंध पर नौकरी कर रहा है। जबकि उसके दो भाई व पिता ऑटो चलाते हैं। घर में चार बहनें भी हैं। इरशाद का परिवार अब एनआईटी 4 की आदर्श नगर कॉलोनी के जे ब्लॉक में रहता है। इरशाद के भाई की बरात मंगलवार को दिल्ली गई, लेकिन लालच के चलते वो भाई की बरात में शामिल होने की बजाय जेल पहुंच गया।
जेई नसीम की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
वहीं मामले में जेई नसीम की तलाश में एसीबी टीम लगी हुई है। उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। मंगलवार को एसीबी टीम ने उसकी तलाश में डीटीपी कार्यालय में कार्रवाई की लेकिन वो ऑफिस से भी गैर हाजिर मिला। यहां का हाजिरी रजिस्टर टीम ने चेक किया तो उसके नाम के आगे का कॉलम सोमवार और मंगलवार का खाली मिला। टीम ने यहां उसकी गैर-हाजिरी दर्ज कराई। साथ ही ऑफिस रिकॉर्ड से उसका पूरा पता लिया। वो मेवात नूंह के फरदरी गांव का रहने वाला है। टीम ने फरदरी गांव में एक व्यक्ति भेजकर चेक कराया लेकिन आरोपी घर पर भी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
मामले में एसीबी को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 2 जून को वो डीटीपी कार्यालय सेक्टर-12 गया और डीटीपी राहुल सिंगला से मिला। शिकायतकर्ता की गुहार पर डीटीपी ने उसे मकान पर तोड़-फोड़ न करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि डीटीपी को मिलने के बाद वो मुसफीक नामक अन्य कर्मचारी से मिला तो उसने तोड़-फोड़ न करने को लेकर कार्यालय के चालक इरशाद से मिलवाया। आरोप है कि चालक इरशाद ने शिकायतकर्ता के ऑफिस में कार्यरत रजत नामक कर्मचारी को कॉल कर मिठाई के कोड में 1 लाख रुपये मांगे और शिकायतकर्ता को इस बारे बताने को कहा। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी टीम ने रविवार को कार्रवाई कर चालक इरशाद को 1 लाख रुपये लेते हुए खेड़ी रोड भारत कॉलोनी से रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मामले में फरीदाबाद एसीबी थाने में पीसी एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।