फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brother-in-Law Robs Brother-in-Law Pramod First Brutally Beats Pawan Then Steals 3.60 Lakhs rupees

साले ने जीजा को लूटा: प्रमोद ने पहले पवन को बुरी तरह से पीटा, फिर ले गया 3.60 लाख रुपये; बहन की भी न की शर्म

Thu, 09 Apr 2026 09:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 09 Apr 2026 09:33 PM IST
सार

पवन ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एडोर नंदा में एक अपना फ्लैट बेचा था। उसका कुछ पैसे उनको चेक के द्वारा और कुछ नकद मिला था। बुधवार की शाम को वह 3 लाचा 60 हजार रुपये लेकर अपने घर पर गए थे। 

विज्ञापन
Brother-in-Law Robs Brother-in-Law Pramod First Brutally Beats Pawan Then Steals 3.60 Lakhs rupees
साले ने जीजा को पीटा - फोटो : AI Image

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांव चंदावली में रहने वाले एक युवक से उसके साले ने 3 लाख 60 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को दी।

विज्ञापन

नोट गिन रहे थे पवन तभी आ गया प्रमोद
गांव चंदावली निवासी पवन ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एडोर नंदा में एक अपना फ्लैट बेचा था। उसका कुछ पैसे उनको चेक के द्वारा और कुछ नकद मिला था। बुधवार की शाम को वह 3 लाचा 60 हजार रुपये लेकर अपने घर पर गए थे। तभी वह खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद जब वह पैसों को गिन रहे थे, तभी एक गाड़ी में सवार होकर तीन युवक उनके घर पर आए उनके साथ मारपीट करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में हुई पवन की प्रमोद की बहन से शादी
इस दौरान उन्होंने एक युवक को पहचान लिया, जो कि उनका छोटा साला प्रमोद था। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रमोद गांव फतेहपुर बिल्लौच में रहता है। उनकी बहन की शादी साल 2011 में प्रमोद के साथ हुई थी। उसके बाद से उनका उससे कोई रिश्ता नहीं था, लेकिन बुधवार की रात को वह घर में घुसकर उनसे लाखों रुपये लूट कर ले गया और उनके साथ मारपीट भी की। 

विज्ञापन

पुलिस बोली नहीं मिली शिकायत
इस घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को दी। वहीं दूसरी और पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि उनको इस मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed