{"_id":"684083e3da27621565001f70","slug":"brother-in-law-killed-woman-by-attacking-her-with-a-shovel-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर बना हैवान: फावड़े से किया भाभी पर हमला, उपचार के दौरान महिला की मौत, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर बना हैवान: फावड़े से किया भाभी पर हमला, उपचार के दौरान महिला की मौत, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 04 Jun 2025 11:15 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:15 PM IST
सार
थाना छांयसा पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज एफआईआर में अब हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है। 30 मई की दोपहर को विवाद हुआ था, जिसमें महिला पर उसके देवर ने हमला किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव नरहावली में देवर के भाभी पर फावड़े से हमला करने के मामले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना छांयसा पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज एफआईआर में अब हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव नरहावली निवासी रिंकू ने बताया कि पांच भाई बहन हैं। उनके पिता बिल्लू स्टार वायर कम्पनी फरीदाबाद में काम करते हैं। उनके चाचा दर्शन का मकान भी उनके मकान के साथ है, जिनकी 6 लड़कियां हैं। उन्होंने काफी समय पहले अपनी पत्नी को बेटियों सहित घर से निकाल दिया है। 30 मई की दोपहर को उनके चाचा दर्शन उनके घर पर आए और उनकी मां माया (55) से गाली गलौज करने लगे। जिस पर उनकी मां ने कहा कि घर में बहू बेटी है।
विज्ञापन
जिसके चलते मां ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। शाम को उनकी मां माया, उनका बेटा सौरभ और बेटी प्रियंका तीनों गांव के रास्ते पर घूमने के लिए जा रहे थे। उस रास्ते पर चलते हुए जब वह विनोद के खेत के पास पहुंचे, तभी पीछे से चाचा दर्शन ने फावड़े से उनकी मां पर हमला कर दिया। मां को उपचार के लिए सेक्टर 16 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां 3 जून को देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन