{"_id":"65b5424951d78f6a280a6805","slug":"bright-sunshine-after-a-month-relief-from-cold-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19910-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक माह बाद खिली तेज धूप, ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक माह बाद खिली तेज धूप, ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में एक माह बाद खिली तेज धूप से शहरवासियों को काफी राहत मिली। ठंड से ठिठुर रहे लोगों ने रविवार को वीकेंड पर बच्चों के साथ पार्काें और मॉल में जाकर खूब मस्ती की और मौसम का आनंद लिया। हालांकि शाम ढलते ही शीतलहर ने एक बार फिर शहर को अपने आगोश में ले लिया। शनिवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्र में बर्फीली हवाएं चल रही थीं। सुबह के समय सड़कों पर घना कोहरा देखने को मिल रहा था जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद हो कर रह गए थे। शनिवार को मौसम ने करवट ली। तेज धूप के साथ लोगों के सुबह की शुरुआत हुई। कोहरा नहीं होने से मौसम साफ रहा, जिससे वाहन चालकों को अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। लोगों ने धूप का आनंद लिया। हालांकि दिन के तापमान में दो दिन जरूर सुधार देखने को मिला है लेकिन सुबह-शाम के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
शहर में न्यूनतम तापमान लगातार 6-7 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. असीम दास ने कहा कि ठंड के साथ प्रदूषण का बढ़ता स्तर सांस व हृदय रोगियों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। इन बीमारियों से ग्रस्त लोग अपना खास ध्यान रखें व दवाएं नियमित रूप से लेते रहें। वहीं हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौजूदा समय में मौसम शुष्क है और हवा की दिशा भी दक्षिण-पश्चिमी में बदलाव हुआ है जिससे दिन में तेज धूप निकल रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। न्यूनतम के तापमान में ज्यादा कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
सामान्य से छह गुना प्रदूषित रही हवा
जिले के प्रदूषण के स्तर में पिछले कुछ दिनों से उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है। कभी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से ऊपर पहुंच जाता है और हवा चलने की स्थिति में कभी इससे नीचे आ जाता है। हालांकि यह लगातार सामान्य से 6 गुना अधिक बना हुआ है। शनिवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 287 दर्ज किया गया।
फरीदाबाद में पिछले दो दिन पहले तक वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ था। शुक्रवार को इसमें थोड़ी वृद्धि देखी गई और यह बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया था। शुक्रवार से हवा की गति थोड़ी बढ़ी है, जिसके चलते शनिवार को प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी देखने को मिली। शनिवार को शुक्रवार की तुलना में एक्यूआई 16 अंक कम दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 287 रहा, जो सामान्य से लगभग छह गुना अधिक है और प्रदूषण की खराब श्रेणी में आता है। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर 16 की हवा सबसे खतरनाक श्रेणी में रही। यहां का एक्यूआई 402 दर्ज किया गया। सेक्टर 11 क्षेत्र में 274, सेक्टर 30 क्षेत्र में 186 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि हवा चलने से एक्यूआई में थोड़ा सुधार देखा गया है। हालांकि अभी भी यह खराब श्रेणी में बना हुआ है।