फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Breaks fail driver hits wall car erupts into a ball of fire

बांके बिहारी जा रहे थे दो भाई: गाड़ी के ब्रेक हुए फेल, ड्राइवर ने दीवार में मारी टक्कर; कार बनी आग का गोला

Thu, 08 Jan 2026 09:52 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, होडल
संवाद न्यूज एजेंसी, होडल Published by: विकास कुमार Updated Thu, 08 Jan 2026 09:52 PM IST
सार

ब्रेक फेल होने के बाद कार की ड्राइविंग कर रहे नितिन ने कार को रोकने के लिए दीवार में टक्कर मार दी तो अचानक तेज धमाके के साथ कार आग का गोला बन गई। 

विज्ञापन
Breaks fail driver hits wall car erupts into a ball of fire
जलकर राख हुई कार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फरीदाबाद से वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन को जा रहे दो सगे भाइयों की कार के अचानक ब्रेक फेल हो गया। कार ड्राइविंग कर रहे युवक ने कार को काबू करने के लिए दीवार में टक्कर मारी तो कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सगे दोनों भाइयों की जान मुश्किल में आ गई लेकिन ऐन मौके पर पास से गुजर रहे थाना प्रभारी व पुलिस कर्मचारियों ने दोनों भाइयों को जलती आग से बचा लिया। इसी दौरान जेबीएम कंपनी से तैयार होकर दिल्ली जा रही बस भी कार की चपेट में आग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह फरीदाबाद निवासी नितिन अपने भाई मनीष के साथ फरीदाबाद से वृंदावन में बांके बिहारी की दर्शन के लिए कार में सवार होकर जा रहा था। जब उनकी कार नेशनल हाईवे स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल के समीप पहुंची तो अचानक उनकी कार के ब्रेक फेल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने के बाद कार की ड्राइविंग कर रहे नितिन ने कार को रोकने के लिए दीवार में टक्कर मार दी तो अचानक तेज धमाके के साथ कार आग का गोला बन गई। इसी दौरान घटनास्थल के पास से गुजर रहे थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित दो अन्य कर्मचारियों ने जलती कार में सवार दोनों भाइयों को सुरक्षित निकाल लिया और कार पूरी तरह जल गई। 

विज्ञापन

इस दौरान जलती कार की साइड से निकल रही जेबीएम कंपनी की बस भी चपेट में आ गई। पुलिस ने मामले की सूचना दमकल विभाग के कर्मचारियों को दिए सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed