फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Breaks car window, drags youth out and beats him brazenly

Faridabad News: गाड़ी का शीशा तोड़ युवक को बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा

Sun, 26 Apr 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Breaks car window, drags youth out and beats him brazenly
सैनिक कॉलोनी चौक की रेड लाइट पर दिया वारदात को अंजाम, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

लोगों के पथराव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड के अंतर्गत सैनिक कॉलोनी चौक की रेड लाइट पर खड़े एक युवक पर कुल्हाड़ी और डंडों से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 25 अप्रैल को आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

बड़खल निवासी वसीम अकरम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-49 में अपनी सरिया की दुकान बंद करके गाड़ी से घर लौट रहा था। जब वह 24 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे सैनिक कॉलोनी चौक पर रेड लाइट होने के कारण रुके हुए थे, तभी अचानक समीर नामक युवक अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडों से गाड़ी पर हमला कर दिया और ड्राइवर साइड का शीशा तोड़कर वसीम को बाहर खींच लिया। आरोप है कि समीर ने वसीम के दाएं पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल्हाड़ी से वार किए, जबकि उसके साथियों ने उसे डंडों से बेरहमी से पीटा। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पथराव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम बीके अस्पताल पहुंची जहां वसीम उपचाराधीन था। डॉक्टर द्वारा जारी एमएलआर में पीड़ित के शरीर पर कुल्हाड़ी और डंडों के प्रहार से लगी कुल सात चोटों की पुष्टि हुई है। पीड़ित ने शिकायत में पांच लाख रुपये लूटने का आरोप भी लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में लूटपाट के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी समीर और उसके साथियों के खिलाफ धारा 115(2), 351(2), 109, 324(4) और 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की आगामी जांच एएसआई पुष्कर मल द्वारा अमल में लाई जा रही है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed