फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   brave lady grabbed the attacker

महिला ने दिखाई हिम्मत, पीछा कर झपटमार को दबोचा, पुलिस करेगी सम्मानित

Fri, 31 Jul 2020 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
brave lady grabbed the attacker
फरीदाबाद। ड्यूटी से लौट रही एक महिला ने हिम्मत दिखाकर मोबाइल फोन लूट कर भाग रहे दो झपटमारों का पीछा कर एक को धर दबोचा। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पास ही नाके पर जांच में जुटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

न्यू भूड़ कॉलोनी निवासी रीना मेवला महाराजपुर के समीप एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसके पति शिव शंकर सिंह ने बताया कि वह बुधवार शाम को बड़खल चौक से भूड़ कॉलोनी की तरफ पैदल आ रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो झपटमारों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन लूट लिया। रीना ने हिम्मत दिखाई और पीछे से आ रहे एक मोटर साइकिल सवार से लिफ्ट लेकर उनका पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी ही दूरी पर सेक्टर-28 के समीप पुलिस नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान उसने एक को धर दबोचा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दे दी। पास ही नाके पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर उसके साथी को तलाश कर रही है। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पीआरओ एसीपी धारणा यादव ने महिला को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed