{"_id":"68dc25684a435e3ac10666e4","slug":"bptp-accused-of-fraud-in-electricity-bill-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52563-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीपीटीपी पर बिजली बिल में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीपीटीपी पर बिजली बिल में धांधली का आरोप
विज्ञापन
एसई से मिला आरडब्ल्यूए प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आरडब्ल्यूए सेक्टर-76 बीपीटीपी ग्रेटर फरीदाबाद का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल से मिला। प्रधान विनोद नागर ने बताया कि बीपीटीपी कंपनी उपभोक्ता ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम, हरियाणा बिजली रेगुलेटरी कमीशन पंचकूला एवं बिजली विभाग के आदेशों की अनदेखी करके बिजली बिल वसूली में धांधली कर रहा है।
बीपीटीपी अपनी लाइसेंस कॉलोनी में अपने मीटर से बिजली सप्लाई कर रहा है। नियमानुसार बीपीटीपी को बिजली के बिल में कॉमन एरिया बिजली शुल्क शामिल नहीं करने चाहिए। जबकि बीपीटीपी कॉमन एरिया बिजली शुल्क शामिल करके भेज रहा है। बीपीटीपी उपभोक्ताओं से अलग-अलग राशि का कॉमन एरिया बिजली शुल्क वसूल कर रहा है। प्रधान विनोद नागर ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से शिकायत की है कि बिजली बिल में किसी भी तरह की धांधली को रोकने की जिम्मेदारी बिजली विभाग के संबंधित एसडीओ की है जोकि बीपीटीपी कंपनी से मिला हुआ है। प्रधान ने अधीक्षण अभियंता से मांग की है कि बीपीटीपी की गैरकानूनी तरीके से की जा रही वसूली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। आरडब्ल्यूए की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल ने एसडीओ बीपीटीपी को आदेश दिया है कि सात दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट बनाकर सौंपी जाए। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता ने यह भी कहा कि वह खुद मौका मुआयना करके यह सुनिश्चित करेंगे कि जल्द से जल्द सेक्टर को मल्टीपल कनेक्शन जारी किया जाएं। ताकि बीपीटीपी की लूट खसोट से स्थायी तौर पर निजात मिल सकें।