फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   boy was attacked with a chicken cutting knife for not returning Rs 300 In Faridabad

भारी पड़ा उधार लेना: 300 रुपये न लौटने पर युवक पर चिकन काटने वाले छुरे से हमला, कंधे-कमर और अंगूठे पर किया वार

Tue, 08 Jul 2025 06:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 06:47 PM IST
सार


गांव छांयसा निवासी कृष्ण ने बताया कि वह किराने की दुकान की गाड़ी पर चालक है। उन्होंने कुछ समय पहले पड़ोस में रहने वाले रोहित और ओमप्रकाश से 300 रुपये किसी कार्य के चलते उधार लिए थे। लेकिन वह समय पर वापस नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
boy was attacked with a chicken cutting knife for not returning Rs 300 In Faridabad
घायल कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद गांव छांयसा के रहने वाले युवक के ऊपर पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने चिकन काटने वाले छुरा से हमला कर दिया। युवक के कंधे और हाथ पर गंभीर चोट आई है। युवक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना छांयसा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव छांयसा निवासी कृष्ण ने बताया कि वह किराने की दुकान की गाड़ी पर चालक है। उन्होंने कुछ समय पहले पड़ोस में रहने वाले रोहित और ओमप्रकाश से 300 रुपये किसी कार्य के चलते उधार लिए थे। लेकिन वह समय पर वापस नहीं कर पाए। जिसके चलते 6 जुलाई को वह घर पर मौजूद थे। तभी रोहित का फोन आया। आरोप है कि रोहित ने उनको जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कटने के बाद वह घर के बाहर खड़े थे। तभी रोहित, ओमप्रकाश और एक अन्य साथी उनके पास आए। सभी आरोपियों ने उनको पकड़ लिया। आरोपी उनको छुरा मारने ने वाले थे तभी उन्होंने अपना बचाव किया और छुरा कमर व कंधे पर लग गया। जिससे उनको काफी गंभीर चोट आई। उसके बाद उन्होंने अपना बायां हाथ आगे किया तो छुरा के अंगूठे में लग गया।

विज्ञापन

उसके बाद उनको उपचार के लिए परिजन सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर आरोपी रहते हैं उसी जगह पर एक चिकन की दुकान है। आरोपी छुरा उसी दुकान से लेकर आए थे। थाना छांयसा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed