{"_id":"69a1e049d8b96bda000818c8","slug":"boy-drown-in-water-tank-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122081-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टैंक में डूबने से बच्चे की मौत, कंपनियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टैंक में डूबने से बच्चे की मौत, कंपनियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पलवल के कैलाश नगर में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कैलाश नगर में बन रहे पानी के बूस्टर के टैंक में डूबने से 11 साल के शिवम की मौत हो गई। पुलिस ने निर्माण कार्य कर रही कंपनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, शिवम बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बूस्टर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह टैंक के ऊपर बने होल में गिर गया। टैंक के होल पर न तो ढक्कन लगा था और न ही जाली लगी थी। टैंक में भरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शिवम की मां रीना ने बताया कि वह वर्ष 2022 से कैलाश नगर में किराये पर रह रही हैं। शिवम उनके तीन बेटों में दूसरे नंबर का था। उन्होंने पहले भी कई बार कंपनी से टैंक पर ढक्कन लगाने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 106, 282 और 290 के तहत दोनों कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक शिवम का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कैंप थाना पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।