{"_id":"6ac8e82e69764348b504a1f0","slug":"bouncer-beaten-to-death-with-an-axe-bricks-and-rod-at-maternal-uncle-housewarming-ceremony-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाउंसर को कुल्हाड़ी से काट डाला: चार साल बाद मामा के घर आया था वली मोहम्मद, जरा सी बात पर बिगड़े हालात; वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंसर को कुल्हाड़ी से काट डाला: चार साल बाद मामा के घर आया था वली मोहम्मद, जरा सी बात पर बिगड़े हालात; वीडियो
Fri, 09 Oct 2026 06:49 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:49 PM IST
सार
फरीदाबाद में मामा के घर गृहप्रवेश में आए 25 वर्षीय वली मोहम्मद की कुल्हाड़ी व ईंट-रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात बाइक से टक्कर के बाद हुए विवाद के बाद हुई। वली मोहम्मद बीच-बचाव करने गए थे, तभी उन पर हमला हुआ। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
बाउंसर की पीट-पीटकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पल्ला थाना क्षेत्र के तिलपत गांव में बृहस्पतिवार रात बच्चे को बाइक से टक्कर मारने के मामूली विवाद ने भयानक रूप ले लिया। झगड़ा सुलझाने पहुंचे नूंह निवासी 25 वर्षीय बाउंसर व पहलवान वली मोहम्मद की पड़ोसियों ने लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी व छतों से ईंटें बरसाकर बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने पीछे से हमला कर कुल्हाड़ी से उनकी कमर में करीब 3-4 इंच गहरा घाव कर दिया और सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। वारदात के बाद आरोपियों ने समरसिबल चलाकर और झाड़ू से खून साफ कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गयी।
विज्ञापन
मृतक के मामा ताहिर ने बताया कि गांव में उनके नए घर के गृहप्रवेश का कार्यक्रम था। वली मोहम्मद करीब चार साल बाद अपने मामा के घर आया था। रात करीब आठ बजे पड़ोसी युवक ने ताहिर के भतीजे (तैय्यब के बेटे) को बाइक से टक्कर मार दी। ताहिर और उनका परिवार जब शिकायत करने पहुंचे तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान वली और उसका भाई तैय्यब बीच-बचाव करने पहुंचे।
विज्ञापन
आरोपी साहिल व उसके परिजनों ने छतों से ईंटें बरसानी शुरू कर दीं, जिससे वली की मां जुबैदा के पैर में भी ईंट लगी और मामा ताहिर घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने वली को घेरकर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वली ने मौके पर ही 15 मिनट तक तड़पने के बाद दम तोड़ दिया, जबकि उसका भाई तैय्यब गंभीर रूप से घायल है और निजी अस्पताल में भर्ती है।
Trending Videos
सीसीटीवी में कैद खौफनाक वारदात
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी साहिल सड़क पर गिरे वली पर कुल्हाड़ी व रॉड से महज 6 सेकेंड के भीतर सात से ज्यादा बार प्रहार करता है। वली सड़क पर पड़े-पड़े ही बचने का प्रयास करता रहा, लेकिन आरोपी वार करता रहा। हमला होते ही गली में खड़ी महिलाएं डरकर घरों में छीप गईं। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए।

गांव में अखाड़ा चलाता था वली, कुश्ती का था खिलाड़ी
मूल रूप से नूंह जिले के बीसरू गांव का रहने वाला वली मोहम्मद शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वली कुश्ती का खिलाड़ी था और गांव में अपना अखाड़ा चलाकर बच्चों को कुश्ती सिखाता था। वह आसपास के दंगलों में हिस्सा लेने के साथ-साथ पार्ट टाइम बाउंसर का काम भी करता था।

24 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पल्ला थाना ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं को जोड़ा गया हैं।