फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Boosting Station There relief from shortage drinking water in Graf

बूस्टिंग स्टेशन: ग्रेफ में पेयजल की किल्लत से मिलेगी राहत, तीन करोड़ की लागत से बनवाने जा रहा नगर निगम

Wed, 17 May 2023 07:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 May 2023 07:15 PM IST
सार

कई कॉलोनियों में पानी की लाइन व बूस्टिंग स्टेशन जरूरत के अनुसार नहीं लगे हैं। ऐसे में लोगों को टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है। इसके देखते हुए नगर निगम ने भारत कॉलोनी में नया बूस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना तैयार की है। 

विज्ञापन
Boosting Station There relief from shortage drinking water in Graf
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo

विस्तार

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित भारत कॉलोनी में नगर निगम बूस्टिंग स्टेशन बनवाने जा रहा है। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस बूस्टिंग स्टेशन से पांच कॉलोनियों में पानी की सप्लाई की जाएगी। इससे दूसरे बूस्टिंग स्टेशनों पर भार कम होगा। ग्रेफ क्षेत्र में गर्मियों में परेशानी होती है। इस क्षेत्र में अभी पानी लाइन का नेटवर्क बेहतर नहीं है। कई कॉलोनियों में पानी की लाइन व बूस्टिंग स्टेशन जरूरत के अनुसार नहीं लगे हैं। ऐसे में लोगों को टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है। इसके देखते हुए नगर निगम ने भारत कॉलोनी में नया बूस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना तैयार की है। 

विज्ञापन

 

नगर निगम के अनुसार भारत कॉलोनी में बूस्टिंग स्टेशन बनने से हनुमान नगर, खेड़ीपुल समेत अन्य कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने बताया कि भारत कॉलोनी में बूस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना है। इसके बाद से रेनीवेल की लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके बन जाने से करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बेहतर होगी। उनका कहना है कि इसके लिए जमीन की मार्किंग के लिए प्लॉनिंग शाखा से कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बन जाने ने दूसरे बूस्टिंग स्टेशन पर पानी का भार कम होगा। इससे ग्रेफ में पेयजल सुधार होगा।

विज्ञापन


पानी का रहता है संकट
गर्मी के दिनों में शहर में पानी का संकट गहरा जाता है। शहर में करीब 425 एमएलडी पानी की जरूरत होती है, जबकि करीब 300 एमएलडी पानी की सप्लाई हो रही है। दूसरी ओर रेनीवेल की पुरानी लाइनें होने से बूस्टिंग स्टेशनों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। पानी की समस्या सबसे ज्यादा एनआईटी क्षेत्र में होती है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए नगर निगम को ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ता है। इसके बाद भी समस्या बनी रहती है। ऐसे में नगर निगम नए ट्यूबवेल के साथ बूस्टिंग स्टेशन लगाने पर काम कर रहा है। दूसरी ओर एफएमडीए की ओर से भी नए रेनीवेल लगवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed