फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bolero broke the divider and collided with the car, the girl died

Faridabad News: बोलेरो डिवाइडर तोड़कर कार से टकराई, युवती की मौत

Sun, 20 Apr 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bolero broke the divider and collided with the car, the girl died
फरीदाबाद से बिहार जा रही थी कार, पिता सहित तीन घायल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित हुई बोलेरो डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में फरीदाबाद से बिहार जा रही कार से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।



शनिवार सुबह चार बजे करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होते हुए कार सवार फरीदाबाद से बिहार की ओर जा रहे थे। कार में प्रहलाद कुशवाहा (43), उनकी बेटी शशिप्रभा (24), प्रहलाद के साले की बेटी लक्ष्मी कुमारी (21), पड़ोसी पूनम कुमारी (30) और उसके दो बच्चे निवासीगण मियागुटी, थाना गुटनी बिहार, हाल निवासी 332 एत्मादपुर, सेक्टर-30, फरीदाबाद हरियाणा सवार थे। कार को प्रहलाद कुशवाह चला रहे थे।
विज्ञापन




कार जब नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 50 के समीप पहुंची। तभी अचानक लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी लेन में आकर कार से जा टकराई। घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा एवं नसीरपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां शशिप्रभा की हालत नाजुक होने पर उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर नसीरपुर राजीव राघव ने बताया कि बोलेरो डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में कार से टकराई थी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed