फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body of youth who fell into the Yamuna found on the third day.

Faridabad News: यमुना में गिरे युवक का तीसरे दिन मिला शव

Sun, 26 Jul 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Body of youth who fell into the Yamuna found on the third day.
दोस्त के साथ रेस लगाने पहुंचा था, पुल की बाउंड्री पर सेल्फी लेते समय फिसला पैर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र स्थित मंझावली पुल पर सेल्फी लेने का शौक युवक की जान पर भारी पड़ गया। पुल की बाउंड्री पर खड़े होकर यमुना नदी के साथ सेल्फी लेने के दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरा।

घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। तीसरे दिन रविवार को युवक का शव चांदपुर गांव के पास यमुना नदी किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक की पहचान टीटू उर्फ चिंटू (21) निवासी सिहावली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई की सुबह टीटू अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ मंझावली पुल पर रेस लगाने गया था। इसी दौरान दोस्त के कहने पर वह पुल की बाउंड्री पर चढ़कर यमुना नदी के साथ सेल्फी लेने लगा। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नदी में गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed