{"_id":"6acfc4fd0f56b932e70a0995","slug":"body-of-young-man-found-hanging-in-friends-house-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82755-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दोस्त के मकान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दोस्त के मकान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप, दोस्त फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सदर थाना क्षेत्र की साई कॉलोनी में बुधवार सुबह 32 वर्षीय युवक का शव उसके दोस्त के मकान में फंदे पर लटका मिला। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्राइंडर से गेट को काट कर शव को नीचे उतारकर परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने युवक के दोस्त पर हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के पिलखुआ निवासी पंकज राणा के रूप में हुई है।
पंकज के दो बेटे हैं और आदर्श नगर में किराये पर रहता था। पंकज आईएमटी सेक्टर-68 स्थित एक कंपनी में क्वालिटी इंजीनियर के पद पर काम करता था। इसी कंपनी में काम करने वाला उसका दोस्त शैलेंद्र साईं कॉलोनी में रहता है। मृतक की बाइक कंपनी के एरिया में दूर खड़ी मिली। जिसमें चाबी लगी हुई थी।
घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने पंकज की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। उन्होंने मामले में उसके दोस्त शैलेंद्र की भूमिका की जांच करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पंकज पिछले तीन-चार दिन से कंपनी भी नहीं जा रहा था। शैलेंद्र के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है मृतक की मां रूपवति की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।