फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body of domestic help found hanging under suspicious circumstances.

Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला घरेलू सहायिका का शव

Mon, 03 Aug 2026 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Body of domestic help found hanging under suspicious circumstances.
परिजनों ने मकान मालिक दंपती पर जताया हत्या का शक, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित कपड़े के कारोबारी की कोठी में काम करने वाली घरेलू सहायिका महिमा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। घटना से ठीक पहले किशोरी ने अपने मंगेतर को फोन किया था और वह रो रही थी।
मंगेतर ने तुरंत महिमा के परिजनों को फोन कर कहा कि जल्दी कोठी पर जाओ, महिमा रो रही है। जब परिजन बदहवास हालत में पहुंचे, तो किशोरी फंदे पर लटकी मिली। मूलरूप से यूपी के हरदोई की रहने वाली और बीपीटीपी पुल के पास झुग्गियों में रहने वाली कुसुमलता ने बताया कि वह लंबे समय से सेक्टर-14 के घरों में काम करती है। उनकी बेटी महिमा (15) पिछले करीब चार महीनों से मकान नंबर 29 (कपड़ा कारोबारी की तीन मंजिला कोठी) में घरेलू सहायिका के तौर पर 24 घंटे रहकर काम कर रही थी। उसे रहने के लिए तीसरी मंजिल पर कमरा दिया गया था।
विज्ञापन


रविवार को महिमा अपने घर आई हुई थी और शाम करीब चार बजे उसका भाई उसे बाइक से वापस कोठी छोड़कर गया था। परिजनों के मुताबिक, शाम को महिमा ने अपने मंगेतर को फोन किया और वह रो रही थी। घबराए मंगेतर ने तुरंत महिमा के परिवार को फोन कर कोठी पहुंचने को कहा। जब मां और अन्य परिजन पहुंचे तो महिमा के गले में फंदा लगा हुआ था लेकिन उसके घुटने बिस्तर से सटे हुए थे। परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर उसे बेड पर लिटाया और पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने मकान मालिक और पत्नी पर जताया हत्या का शक
महिमा की मां कुसुमलता और परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिमा की हत्या की गई है और उन्हें मकान मालिक व उनकी पत्नी पर शक है। परिजनों का कहना है कि महिमा गले में फंदा लगे होने के बावजूद बेड पर घुटनों के बल टिकी हुई थी, जो हत्या की ओर इशारा करता है। वहीं पुलिस का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर बेड पर लिटा दिया था। कोठी में महिमा के अलावा एक अन्य घरेलू सहायिका भी काम करती है। घटना के समय मकान मालिक परिवार सहित बाहर बताए जा रहे हैं। सात भाई-बहनों में महिमा का भी अहम स्थान था और परिवार उसकी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। दो महीने पहले ही उसकी सगाई की गई थी। घटना से ठीक पहले महिमा ने फोन पर मंगेतर से क्या बात की और वह क्यों रो रही थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। परिजनों को भी बातचीत की पूरी जानकारी नहीं है। पुलिस ने सबूत के तौर पर किशोरी का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और फोन की फॉरेंसिक जांच से मौत के कारणों का अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। शव को बीके नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed