{"_id":"6a4158e63707702406066734","slug":"body-found-in-locked-room-rented-house-had-not-been-opened-for-two-days-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73510-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बंद कमरे में मिला शव, दो दिन से नहीं खुला था किराये का मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बंद कमरे में मिला शव, दो दिन से नहीं खुला था किराये का मकान
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी के डी-ब्लॉक की घटना, निजी कंपनी में करता था नाइट शिफ्ट की नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांधी कॉलोनी के डी-ब्लॉक में रविवार शाम करीब पांच बजे किराये के कमरे में ऋषिपाल नामक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पड़ोसियों ने कमरे से पिछले दो-तीन दिनों से दुर्गंध आने और दरवाजा बंद रहने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो व्यक्ति मृत मिला। पुलिस के अनुसार मृतक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला था और फरीदाबाद में किराये पर रहकर एक निजी कंपनी में नाइट शिफ्ट में नौकरी करता था। उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसके बच्चे गांव में परिजनों के साथ रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पिछले दो-तीन दिनों से दिखाई नहीं दिया था। कमरे से लगातार बदबू आने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब दो-तीन दिन पहले वह बाहर से खाना खाकर कमरे में आया था, जिसके बाद बाहर नहीं निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया गया है।