{"_id":"65c26f5221fc2669f10f219c","slug":"board-exam-admit-card-will-be-available-only-after-returning-the-tablet-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-20336-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टैबलेट लौटाने पर ही मिलेगा बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टैबलेट लौटाने पर ही मिलेगा बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय स्कूलाें से पासआउट होने जा रहे करीब 20 हजार 10वीं और 12वीं विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पहले टैबलेट चार्जर, डेटा सिम कार्ड सहित स्कूल में जमा कराना होगा। इसके लिए बोर्ड परीक्षा से पहले राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना दे दी जाएगी। अगर स्कूल में टैबलेट जमा नहीं हुआ तो विद्यार्थियों को रोल नंबर नहीं मिलेगा। इस संबंध में अगले सप्ताह तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। स्कूल में जमा टैबलेट और डेटा सिम कार्ड नए विद्यार्थियों को ई-लर्निंग के लिए दिए जाएंगे।
राजकीय स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सरकार की ओर से ई-लर्निंग की सुविधा देने के लिए जिले के करीब 20 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए थे। हाईस्कूल में अध्ययनरत 10वीं के कई विद्यार्थी पासआउट होने के बाद विद्यालयों में जाने वाले हैं। वहीं, वार्षिक परीक्षा पास करने के उपरांत 12वीं के विद्यार्थी विद्यालय से उत्तीर्ण होने के बाद दूसरे शिक्षण संस्थानों में चले जाएंगे। ई-अघिगम के जिला प्रभारी धर्मेंद्र अधाना ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के पास टैबलेट का डिब्बा नहीं है तो प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि टैबलेट के पीछे उसका आईएमईआई नंबर साथ में लिखा जाए। 10वीं कक्षा के प्रभारियों का जिम्मा होगा कि वह विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लेने के बाद स्टॉक रजिस्टर में तमाम जानकारी दें। अगर टैबलेट लौटाने के बाद स्कूल से चोरी होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल के प्रभारी की होगी और उसका भुगतान उन्हें ही करना होगा।
-- -- -- -
परीक्षा से पूर्व सभी विद्यार्थियों को टैबलेट व सिम लौटाना होगा। इसके लिए स्कूल के मुखिया को अगले सप्ताह तक दिशानिर्देश जारी कर दिया जाएगा।
धर्मेंद्र अधाना, ई-अधिगम जिला प्रभारी