फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BMD Convent and Paramhansa teams won in Kabaddi matches

Faridabad News: कबड्डी मुकाबलों में बीएमडी कॉन्वेंट और परमहंस की टीमों ने मारी बाजी

Thu, 07 Aug 2025 11:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
BMD Convent and Paramhansa teams won in Kabaddi matches
- जिला स्तरीय चयन के लिए दावेदारी की मजबूत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय अंडर 19 और अंडर 17 कबड्डी मुकाबले हुए। इसमें फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर चयन के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। अंडर 17 में बीएमडी कॉन्वेंट और अंडर 19 में परमहंस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में अंडर 19 से परमहंस की टीम ने जीत दर्ज करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, फाइनल में अपनी जगह बनाने वाली श्रीराम मॉडल स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही जबकि तीसरा स्थान कुंदन ग्लोबल स्कूल को मिला।
विज्ञापन


अंडर 17 में बीएमडी कॉन्वेंट स्कूल की टीम विजेता रही। वहीं, श्रीराम मॉडल 21 स्कूल की टीम दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही। तीसरा स्थान मनगर स्थित जीएसएसएस की टीम को मिला। अंडर 19 से टूर्नामेंट में 8 टीमों ने हिस्सा लिया जबकि अंडर 17 कबड्डी में 10 टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कराटे में अंडर 14 में 26 किलोग्राम भार वर्ग में सेक्टर -37 मॉर्डन पब्लिक स्कूल की आरध्या ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं डीएवी स्कूल की लावन्या ने रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के अंत में आयोजकों और शिक्षकों ने खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed