{"_id":"6a88a0ffcc5205521f0bb954","slug":"blos-will-start-accepting-claims-and-objections-from-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77974-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आज से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आज से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे बीएलओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष अभियान के तहत सभी मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक उपस्थित रहेंगे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए जिले में 22 अगस्त से विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। इन विशेष अभियान तिथियों पर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9:00 बजे से शाम 5 :00 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा पात्र मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, नाम अथवा विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने या अन्य संबंधित दावे एवं आपत्तियों के लिए पात्र नागरिक निर्धारित विशेष अभियान तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि विशेष अभियान की निर्धारित तिथियों पर सभी मतदान केंद्रों पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि पात्र नागरिकों को दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उपायुक्त ने जिले के पात्र नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण अवश्य जांचें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आपत्ति हो तो निर्धारित समयावधि में अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।