फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BLOs will accept claims and objections on Sunday as well.

Faridabad News: रविवार को भी दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे बीएलओ

Sun, 23 Aug 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
BLOs will accept claims and objections on Sunday as well.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 23, 29 और 30 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। शनिवार और रविवार होने के बावजूद इन दिनों जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे।


आयुष सिन्हा ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के साथ-साथ नाम, पते या अन्य विवरण में संशोधन करवा सकते है। बीएलओ नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए निर्धारित प्रपत्र भी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने जिले के नागरिकों और मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन करें और आवश्यकता होने पर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन



आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया कि अभियान दिवस पर यदि कोई बीएलओ अपने निर्धारित मतदान केंद्र से अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पात्र नागरिक इस अभियान का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article