{"_id":"652833881fbcf79d830915d6","slug":"blood-donation-camp-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15223-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शिविर में 250 से ज्यादा ने किया स्वैच्छिक रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शिविर में 250 से ज्यादा ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
विज्ञापन
भारत विकास परिषद और रोटरी ब्लड सेंटर की ओर से हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में भारत विकास परिषद और रोटरी ब्लड सेंटर फरीदाबाद के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। रक्तदान शिविर में छात्रों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में लगभग 250 से ज्यादा ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का औपचारिक उद्घाटन कुलपति प्रो. एसके तोमर और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किया और विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर का आयोजन भारत विकास परिषद के अंतर्गत संचालित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र तथा और रोटरी ब्लड सेंटर फरीदाबाद द्वारा प्रदान तकनीकी सहायता से किया गया था। इस अवसर प्रो. मनीष वशिष्ठ, प्रो. संदीप ग्रोवर और रमेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अशोक गोयल, समीर शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। को शिक्षित करने और सुरक्षित रक्त संचार के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करता है और उन्हें स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित करता है।