फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BLO should complete door-to-door survey in a week: Deputy Commissioner

बीएलओ एक सप्ताह में पूरा करें घर-घर सर्वे : उपायुक्त

Mon, 11 Sep 2023 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
BLO should complete door-to-door survey in a week: Deputy Commissioner
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ आने वाले वोटर कार्ड पुनरीक्षण कार्यक्रम और डोर-टू-डोर सर्वे को लेकर बैठक की। उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे को एक सप्ताह में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी फार्म का निपटारा नियमानुसार और तय समय में सुनिश्चित करें। साथ ही विशेष जागरूकता अभियान चलाकर पात्र वंचित भावी, युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने का प्रयास करें, कॉलेजों में कैम्प का आयोजन किया जाए। जिस मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक है, उनका रेशनेलाइजेशन का प्रस्ताव भिजवाएं।

उपायुक्त ने बताया कि पृथला विधानसभा से कुल 218028 वोटों में से 116599 पुरुष व 101420 महिलाएं वोटर हैं। फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा के 289244 वोटों में से 161392 पुरुष 127840 महिलाएं व 12 थर्ड जेंडर के वोटर हैं। बड़खल विधानसभा से कुल 307063 वोटों में से 166639 पुरुष, 140405 महिलाएं व 19 थर्ड जेंडर हैं। बल्लभगढ़ विधानसभा से कुल 257156 वोटों में से 143060 पुरुष 114089 महिलाएं व 7 थर्ड जेंडर हैं। फरीदाबाद विधानसभा से कुल 253893 वोटों में से 136946 पुरुष, 116936 महिलाएं व 11 थर्ड जेंडर हैं। तिगांव विधानसभा से कुल 340371 वोटों में से 187931 पुरुष, 152417 महिलाएं व 23 थर्ड जेंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed