फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP's magic again worked on urban seats, flag hoisted on 5 out of 6

Faridabad News: शहरी सीटों पर फिर चला भाजपा का जादू, 6 में से 5 पर लहराया परचम

Wed, 09 Oct 2024 04:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
BJP's magic again worked on urban seats, flag hoisted on 5 out of 6
भाजपा ने कांग्रेस से छीनी एनआईटी सीट, कांग्रेस ने पृथला सीट निर्दलीय से जीतकर बचाई लाज
विज्ञापन

भाजपा से अदलखा, विपुल गोयल, मूलचंद शर्मा, राजेश नागर, सतीश फागना, कांग्रेस से तेवतिया जीते
कांग्रेस-भाजपा के बागियों और निर्दलियों ने खूब वोट काटे, नहीं दिखा सत्ता विरोधी लहर का असर
बल्लभगढ़ से कांग्रेस के पराग शर्मा और तिगांव से रोहित नागर अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए

संदीप वर्मा
फरीदाबाद। विधानसभा चुनावों में एक बार फिर से शहरी वोटरों ने भाजपा को बिग बॉस बना दिया है। जिले की छह में से पांच शहरी सीटों बड़खल, एनआईटी, बल्लभगढ़, तिगांव और फरीदाबाद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने परचम लहराया। यहां तक कि एनआईटी सीट कांग्रेस से भाजपा ने छीन ली है। बल्लभगढ़ में मूलचंद शर्मा ने हैट्रिक लगाकर नया इतिहास रच दिया है। वहीं, एकमात्र ग्रामीण सीट पृथला को रघुबीर तेवतिया ने निर्दलीय प्रत्याशी से छीनकर कांग्रेस की लाज बचाई है। कुल मिलाकर हरियाणा में जीत के लिए भाजपा के लिए फरीदाबाद एक बड़ा केंद्र बना है।

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में गढ़ माने जा रहे भाजपा के शहरी वोटर ने एक बार फिर पार्टी को सिरमौर बना दिया है। मतगणना के पहले जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था। वहीं मतगणना होने के साथ-साथ माहौल निराशा में बदल गया। फरीदाबाद सीट पर सत्ता विरोधी लहर का कोई भी असर देखने को नहीं मिला। जिले की अधिकतर सीटों पर कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां अपना दम नहीं दिखा पाईं। खासकर कांग्रेस द्वारा उतारे गए दो नए प्रत्याशी बल्लभगढ़ से पराग शर्मा और तिगांव से रोहित नागर अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
विज्ञापन


2009 में परिसीमन के बाद बनी एनआईटी सीट पर पहली बार भाजपा ने अपनी जीत का डंका बजाया है। इस सीट पर पूर्व प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना को टिकट न देकर भाजपा ने नए चेहरे सतीश फागना को मैदान में उतारा था। कमजोर माने जा रहे प्रत्याशी सतीश फागना ने गजब का दमखम दिखाया। भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना ने (91992) यहां से निवर्तमान विधायक रहे कांग्रेस के नीरज शर्मा (58775) को 33,217 मतों के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फरीदाबाद सीट भाजपा ने तीसरी बार कायम रखी। यहां से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने 93651 मत पाकर कांग्रेस के लखन सिंगला (45263) को 48388 मतों से हराया।
बड़खल विधानसभा सीट पर निवर्तमान विधायक और शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा को हटाकर भाजपा ने धनेश अदलखा को प्रत्याशी बनाया था। पंजाबी बहुल इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा ने (79476) मत पाकर कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप (73295) को 6181 मतों से हराया।
तिगांव विधानसभा में निवर्तमान विधायक भाजपा के राजेश नागर ने अपनी सीट बचाते हुए 94229 मत हासिल किए। उन्होंने यहां से कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी ललित नागर को (56828) को 37401 मतों के बड़े अंतर से हराया। वहीं, मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी और नए चेहरे रोहित नागर 21656 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
बल्लभगढ़ विधानसभा में भाजपा के निवर्तमान विधायक और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने हैट्रिक मारते हुए 61806 मत लेकर अपना दम दिखाया। उन्होंने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से बागी हुईं निर्दलीय प्रत्याशी शारदा राठौड़ (44076) को 17730 मतों से शिकस्त दी। यहां पर कांग्रेस की हालत बेहद पतली नजर आई। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा को मात्र (8674) मत मिले। वह तीसरे नंबर पर रहे राव रामकुमार (23077) से भी चौथे पायदान पर पिछड़ गईं।
जिले में कांग्रेस के लिए राहत की बात यह रही कि एनआईटी सीट गंवाने के बाद पृथला से पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया ने निर्दलीय प्रत्याशी और 2019 में विधायक नयनपाल रावत से सीट छीन ली है। इस सीट से चौथी बार कांग्रेस पार्टी से लड़ रहे रघुबीर तेवतिया को 70262 मत मिले हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा (49721) को 20541 मतों से पराजित किया है।

---
राहुल की पदयात्रा में शामिल होने का इनाम था टिकट, नहीं बचा पाए जमानत
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने वाले और युवा चेहरे पराग शर्मा और रोहित नागर को पदयात्रा में शामिल होने का इनाम टिकट के रूप में मिला था। तिगांव से कांग्रेस ने रोहित नागर को मैदान में उतारा था, जबकि पराग शर्मा को बल्लभगढ़ से प्रत्याशी बनाया था। तिगांव में ललित नागर कांग्रेस से बागी हो गए और बल्लभगढ़ से शारदा राठौड़ ने निर्दलीय परचा भरा। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे स्थान पर नहीं आ पाए और दोनों की ही जमानत भी जब्त हो गई।
---
बड़खल विधानसभा में
विधानसभा क्षेत्र विजेता जीत का अंतर हारे
बड़खल धनेश अदलखा (भाजपा) 6181 विजय प्रताप (कांग्रेस)
बल्लभगढ़ मूलचंद शर्मा (भाजपा) 17730 शारदा राठौड़ (निर्दलीय)
फरीदाबाद विपुल गोयल (भाजपा) 48388 लखन सिंगला (कांग्रेस)
एनआईटी सतीश फागना (भाजपा) 33,217 नीरज शर्मा (कांग्रेस)
तिगांव राजेश नागर (भाजपा) 37401 ललित नागर (निर्दलीय)
पृथला रघुबीर तेवतिया (कांग्रेस) 20541 टेकचंद शर्मा (भाजपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed