फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP government is weakening the Constitution: Kumari Selja

संविधान को कमजोर कर रही भाजपा सरकार: कुमारी सैलजा

Fri, 02 Feb 2024 10:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 02 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP government is weakening the Constitution: Kumari Selja
कांग्रेस संदेश यात्रा अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर रखी बातसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। अनाज मंडी में शुक्रवार को कांग्रेस संदेश यात्रा अभिनंदन समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुमारी सैलजा ने पहुंचकर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को कमजोर कर रही है।
कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार युवा, महिलाओं, किसान, गरीब, दलित, पिछड़ों के दर्द की अनदेखी कर रही है। झूठे वादे करने वाली भाजपा ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के बात कही थी। उन्होंने कहा कि स्वयं को किसान हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा ने किसानों का सबसे ज्यादा मानसिक, आर्थिक, शारीरिक शोषण किया है। इस मौके पर रामकिशन गुर्जर, विधायक शैली चौधरी, डा. अजय चौधरी, लाल बहादुर खोवाल, बलजीत कौशिक, मनोज अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, पराग शर्मा, सत्यवीर डागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की हालात हुई बदतर

फरीदाबाद की हालात को देखते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में 25 जून को प्रधानमंत्री द्वारा देश में 100 स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की गई। जिसमें फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया, पर आज तक फरीदाबाद स्मार्ट सिटी बनना तो बहुत दूर की बात है, बल्कि इसके हालात सामान्य नगर से भी बदतर हो गई है। गत वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में फरीदाबाद को 36वीं रैंक मिली थी, जबकि इस साल रैंकिंग गिरकर 381 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed