फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP celebrates 150th anniversary of Vande Mataram

Faridabad News: भाजपा ने वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाई

Sat, 08 Nov 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrates 150th anniversary of Vande Mataram
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई
विज्ञापन

लोगों ने स्वदेशी संकल्प पत्र भरकर आत्मनिर्भर भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद की तरफ से जिला कार्यालय अटल कमल पर वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र गीत वंदे मातरम का वाचन किया। पूरा परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई और उपस्थित लोगों ने स्वदेशी संकल्प पत्र भरकर आत्मनिर्भर भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है और राष्ट्र हितों से भी समझौता करने से नहीं हिचकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के चलते वंदेमातरम जैसे राष्ट्रीय गीत को भी अपनी बैठकों से बाहर कर दिया। गुर्जर ने कहा कि 2019 में जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब सचिवालय में वंदे मातरम गाना बंद करवा दिया गया था, जो इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस राष्ट्र भक्ति की भावना को ठेस पहुंचाने से भी नहीं चूकती।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा की पुकार है जिसने आजादी की लड़ाई में राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा था । इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, वजीर सिंह डागर, आत्मनिर्भर भारत की संयोजिका सीमा भारद्वाज और महिला मोर्चा अध्यक्षा राजबाला सरधाना व जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता के साथ कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed