{"_id":"5d9f72a08ebc3e93da788de1","slug":"bjp-avtaar-bhadana-faridabad-news-noi466532838","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के भाजपा विधायक अवतार भड़ाना ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के भाजपा विधायक अवतार भड़ाना ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
विज्ञापन
अनंगपुर गांव में कांग्रेस के मंच पहुंचे यूपी के विधायक अवतार सिंह भड़ाना।
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह के प्रचार अभियान में बृहस्पतिवार को यूपी की मीरापुर सीट से भाजपा के विधायक अवतार सिंह भड़ाना भी नजर आए। उन्होंने विजय प्रताप के पिता महेंद्र प्रताप के साथ मंच साझा करते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप ने गांव अनंगपुर में अपने बेटे कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया था। इसमें उनके साथ यूपी के भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना भी नजर आए। उन्होंने मंच से ही कांग्रेस प्रत्याशी के लिए लोगों से वोट की अपील की।
अवतार भड़ाना ने मई में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय कांग्रेस ने फरीदाबाद से ललित नागर को अपना प्रत्याशी बनाया था। उनके नामांकन से ठीक एक दिन पहले देर रात को कांग्रेस ने ललित का टिकट काटकर अवतार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। हालांकि इस चुनाव में जीत भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर की हुई थी। इसके बाद से ही अवतार कांग्रेस में हैं। इसके बावजूद यूपी सरकार ने उनका इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के मंच से अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि महेंद्र प्रताप फरीदाबाद के ही नहीं, बल्कि हरियाणा के दिग्गज नेता रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में एक स्वच्छ एवं ईमानदार राजनेता की जो छवि हासिल की है, उसी प्रथा को उनका बेटा आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में यह फर्ज बनता है कि इस युवा, ऊर्जावान नौजवान को सत्ता में लाएं।