Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP accused of undermining democratic values

Faridabad News: भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप

Sat, 21 Nov 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP accused of undermining democratic values
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बृहस्पतिवार को पृथला गांव में ''वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल'' कार्यक्रम में यह बात कही। तेवतिया ने कहा कि भाजपा जनता के जनादेश के बजाय वोट चोरी के सहारे सत्ता में आई है। उन्होंने सरकार पर धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। विधायक ने बताया कि राम मंदिर के चंदे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर जवाबदेही से बच रही है। युवा कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा, वोट प्रत्येक नागरिक का सांविधानिक अधिकार है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूची की पारदर्शिता को जरूरी बताया। कार्यक्रम में पृथला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण तंवर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed