फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   bitto bajrangi on social media

Faridabad News: सोशल मीडिया पर बोला बिट्टू बजरंगी, 20 दिसंबर के बाद किसी की नहीं मानूंगा

Mon, 18 Dec 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 18 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
bitto bajrangi on social media
- एसआईटी को साथ लेकर घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे पुलिस आयुक्त, जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के भाई पर जानलेवा हमले के मामले के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। सोमवार सुबह राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट डालकर कहा ‘20 दिसंबर तक इंतजार उसके बाद किसी की नहीं मानेंगे चाहे कोई भी हो’। सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस आयुक्त राकेश आर्य खुद घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ एसआईटी की टीम भी मौजूद रही। पुलिस आयुक्त ने मौके पर एसआईटी का शीघ्र नतीजे पर पहुंचने के निर्देश दिए। एसआईटी की टीम वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है। अभी तक की जांच में पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो बिट्टू बजरंगी के भाई के बयान से मेल खाता हो।
पुलिस शिकायत में 5 और बयान में 12 आरोपी बता रहा महेश पांचाल
बिट्टू बजरंगी के भाई महेश के बार-बार बयान बदलने के कारण भी पुलिस को जांच करने में समय लग रहा है। महेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वैगनआर कार में सवार होकर आए चार से पांच आरोपियों ने उस पर हमला किया है। इसमें से एक ने उससे बिट्टू के भाई होने के बारे में पूछा और अन्य ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इलाका मजिस्ट्रेट को दिए बयान में महेश की कहानी अलग थी। महेश ने अपने बयान में अरमान के नाम का जिक्र नहीं किया। साथ ही बताया कि करीब 12 लोग हमला करने आए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि एक कार में 12 लोग कैसे सवार हो सकते हैं।
विज्ञापन

वारदात से पहले और बाद की फुटेज ने उलझा दी कहानी
एसआईटी की टीम ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया है। इसमें घटना के समय से छह घंटे पहले व बाद तक की फुटेज खंगाली गई है। जहां वारदात हुई है, उस सड़क के दोनों तरफ से कैमरों में जो गाड़ियां आती-जाती दिखाई दे रही हैं। वे घटना से समय से मेल नहीं खा रही। 12 आरोपियों के लिए कम से कम दो गाड़ियां एक साथ आनी चाहिए जो नहीं दिखाई दी। फुटेज में मिली सभी वैगनआर कार के मालिकों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई सबूत हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरल ज्वलनशील होने के बावजूद चेहरे तक नहीं आई आंच
महेश पांचाल की शिकायत के मुताबिक उसके ऊपर एक कैन से तरल ज्वलनशील उड़ेलकर आग लगाई गई थी। ऐसे में उसके चेहरे और सिर पर आग की लपट नहीं आना असंभव कार्य है। तरल ज्वलनशील तेजी से आग पकड़ता है। सिर के बाल नाजुक होने के कारण सबसे पहले चपेट में आते हैं। महेश के पेट, कमर और जांघों पर जलने के ज्यादा घाव हैं। तरल पदार्थ होने के बावजूद आग ऊपर की तरफ नहीं जाना भी बयानों में संदेह पैदा करता है। फोरेंसिक की टीम भी इस एंगल पर काम कर चुकी है।
--
ये है पूरा मामला
13-14 दिसंबर की रात चाचा चौक के पास स्थित बाबा फल एवं सब्जी मंडी में बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल को कुछ शरारती तत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का प्रयास किया। महेश ने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेश ने पुलिस को दी शिकायत में अरमान को पहचानने का दावा किया है। पुलिस आयुक्त ने एसीपी क्राइम अमन यादव की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की है। टीम में थाना सारन एसएचओ, पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी और क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 के प्रभारी शामिल हैं। पुलिस आयुक्त ने सोमवार को घटना स्थल का मुआयना किया। उनके साथ एसीपी क्राइम अमन यादव, एसएचओ सारन भी मौजूद रहे।

13-14 दिसंबर की रात चाचा चौक के पास स्थित बाबा फल एवं सब्जी मंडी में बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल को कुछ शरारती तत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का प्रयास किया। महेश ने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेश ने पुलिस को दी शिकायत में अरमान को पहचानने का दावा किया है। पुलिस आयुक्त ने एसीपी क्राइम अमन यादव की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की है। टीम में थाना सारन एसएचओ, पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी और क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 के प्रभारी शामिल हैं। पुलिस आयुक्त ने सोमवार को घटना स्थल का मुआयना किया। उनके साथ एसीपी क्राइम अमन यादव, एसएचओ सारन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed