{"_id":"617add6a2e3443094726b772","slug":"birth-and-death-certificates-before-2016-will-be-online-faridabad-news-noi613014734","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016 से पहले के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2016 से पहले के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे ऑनलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। नगर निगम अब वर्ष 2016 से पहले बने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन करेगा। इसके तहत लोगों को कंप्यूटरीकृत प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। निगम ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि जिनका जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन यानी मैन्युअली बनाए गए हैं, वह निगम कार्यालय पहुंच कर उसे ऑनलाइन कराएं। मैन्युअली प्रमाण पत्र को ऑनलाइन फीड करने बाद कंप्यूटरीकृत प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार हाल ही में इस तरह का आदेश आया है। इसके तहत तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वह अपने 2016 से पहले के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कराएं। ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी प्रकार की शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
रोज 100 से अधिक आवेदन
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अब जो भी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बन रहे हैं, वह ऑनलाइन ही हो रहे हैं। इसके लिए रोजाना 100 से अधिक आवेदन किए जा रहे हैं। इससे लोगों को काफी फायदा होता है। वह ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद सर्टिफिकेट कहीं से भी निकाल सकते हैं। इससे उन्हें नगर निगम कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
सरकार का आदेश है कि 2016 से पहले के मैन्युअली बने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन किया जाए। इसके तहत तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के ऑनलाइन होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
- राजेंद्र सिंह दहिया, नोडल अधिकारी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नगर निगम