फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Biochemistry machine broken, liver and kidney tests not being done

Faridabad News: बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब, नहीं हो रही लिवर और किडनी की जांच

Mon, 26 Aug 2024 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Biochemistry machine broken, liver and kidney tests not being done
प्रतिदिन करीब 70 से 80 मरीजों की होती है जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल की लैब में बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब होने के कारण मरीजों की किडनी और लीवर की जांच नहीं की जा रही है। जांच न होने के कारण मरीज निजी अस्पतालों में जांच कराने के लिए मजबूर हैं। कई मरीज बिना जांच कराए ही वापस जा रहे हैं। इससे उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में मशीन से प्रतिदिन करीब 70 से 80 मरीजों की जांच होती है।


बीके अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1500 से 2000 मरीज अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। इनमें से करीब 70 से 80 मरीज रोज लीवर और किडनी की जांच के लिए आते हैं। वहीं, अस्पताल की लैब में मौजूद बायोकेमिस्ट्री मशीन शुक्रवार से खराब है। इस कारण अभी तक करीब 150 से 200 लोगों की जांच नहीं हो पाई है। जांच न होने से मरीज मजबूर होकर मरीज निजी अस्पतालों में जांच करा रहे हैं। इसके साथ ही कई मरीज आर्थिक रूप से मजबूत न होने के कारण निजी अस्पताल में जांच नहीं जा पाते हैं। बीके अस्पताल के प्रयोगशाला प्रभारी एसएस दहिया ने कहा कि अस्पताल की लैब में मौजूद बायोकेमिस्ट्री मशीन में पिछले 2-3 दिन से थोड़ी खराबी आ रही थी। उसे ठीक कराने के लिए कंपनी की ओर से इंजीनियर को बुलाया गया है। मशीन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही मशीन ठीक हो जाएगी। इसके बाद मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed