फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike riding miscreants snatched the bag from a software engineer girl, she fell and got injured

Faridabad News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से बाइक सवार बदमाशों ने छीना बैग, गिरकर हुई घायल

Fri, 07 Feb 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched the bag from a software engineer girl, she fell and got injured
सेक्टर-16ए में गीता मंदिर के पास हुई वारदात, सेक्टर-17 थाने में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

गुरुग्राम की कंपनी से ड्यूटी के बाद मेट्रो से ओल्ड फरीदाबाद पर उतरकर पैदल घर जा रही थी
रात 9 बजे की बताई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-17 थाना एरिया में कंपनी से घर लौट रही सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया। युवती ने बैग को बचाने का प्रयास करते हुए आरोपियों का विरोध भी किया। जिसके चलते वो गिर गई और चोट भी लगी। आरोप है कि बैग में कंपनी का लैपटॉप, पर्स, डेबिट कार्ड व अन्य आईडी थीं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।


सेक्टर-16ए के गीता मंदिर के पास ये वारदात 4 फरवरी की रात लगभग 9 बजे हुई। सेक्टर-16ए की सोसाइटी में रहने वाली युवती आयुषी ने पुलिस को ये शिकायत दी है। वो गुरुग्राम के उद्योग विहार की एक कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी करती हैं। 4 फरवरी को कंपनी से छुट्टी के बाद मेट्रो से ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर उतरीं। यहां से वो पैदल अपने घर जा रहीं थीं। रात 9 बजे गीता मंदिर के पास पहुंची तो कंधे पर लैपटॉप, पर्स व आईडी वाला बैग था। युवती का कहना है कि पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने इससे बैग छीन लिया। युवती ने बैग को बचाने का प्रयास किया तो सड़क पर गिर गईं। जिससे उसे चोट लगी। युवती ने अपने पिता को कॉल की और फिर उनके साथ घर चली गईं। बुधवार को मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर सेक्टर-17 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed