फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike rider medical representative dies due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार चिकित्सा प्रतिनिधि की मौत

Mon, 21 Feb 2022 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bike rider medical representative dies due to car collision
बल्लभगढ़। बाइक पर सवार होकर सगाई समारोह से वापस आ रहे चिकित्सा प्रतिनिधि की सड़क हादसे में मौत हो गई। थाना छायंसा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक गुरुग्राम में दवाई की कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन

गांव छांयसा निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह 19 फरवरी की रात चाचा के लड़के नीरज के साथ गांव कुलैना, पलवल में सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने घर को आ रहे थे। उन्होंने बताया कि वह दोनों अपनी-अपनी मोटर साइकिलों पर सवार होकर अपने गांव छांयसा के लिए चले थे। नीरज उनसे आगे आगे चल रहा था। उन्होंने बताया कि लग्न सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब वह दोनों रात को करीब 12 बजे अमरपुर से छांयसा रोड़ पर गांव मोहना में स्थित सरकारी स्कूल के सामने पहुंचे तो उसी समय एक कार चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और नीरज की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से नीरज गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक कुछ समय के लिए घटना स्थल पर रुका लेकिन उसके बाद वह वहां से कार को लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कार का नंबर एचआर 29 एयू 4589 था। उसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद नीरज को उपचार के लिए बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में लेकर गए जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अरुण ने बताया कि मृतक नीरज (26) गुरुग्राम में दवाई की कंपनी में चिकित्सा प्रतिनिधि के पद पर कार्यरत था। उन्होंने बताया कि मृतक नीरज के पिता की मृत्यु करीब सात महीने पहले कोरोना काल के दौरान हुई है। वह तीन भाई हैं। नीरज सबसे बड़ा बेटा था। थाना छायंसा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed