{"_id":"6845e31d875fecec3b0e630a","slug":"bike-rider-fell-after-colliding-with-debris-left-on-road-after-repair-fir-against-contractor-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44849-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मरम्मत के बाद सड़क पर छोड़े गए मलबे से टकराकर गिरा बाइक सवार, ठेकेदार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मरम्मत के बाद सड़क पर छोड़े गए मलबे से टकराकर गिरा बाइक सवार, ठेकेदार पर एफआईआर
विज्ञापन
6 जून की देर रात 2 बजे हुआ हादसा, निजी कंपनी में सुपरवाइजर है पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-24 में सड़क की मरम्मत के बाद मौके पर ही मलबा छोड़ दिया गया। देर रात यहां से गुजर रहे निजी कंपनी के कर्मचारी की बाइक मलबे के ढेर से बाइक टकराकर गिर गई। जिससे उसे काफी चोट लगी है। घायल की पत्नी ने नगर निगम फरीदाबाद के संबंधित ठेकेदार को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ मुजेसर थाने में एफआईआर दर्ज कर टीम जांच में जुटी है।
इस हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पहचान चावला कॉलोनी निवासी कैलाश झा के रूप में हुई। वह मूलरूप से बिहार दरभंगा के रहने वाले हैं और अब फरीदाबाद में रहकर सेक्टर-24 स्थित एक कंपनी में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत हैं। पुलिस को ये शिकायत घायल कैलाश की पत्नी सुमन ने दी है। महिला का कहना है कि शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे कंपनी से छुट्टी होने के बाद उनके पति कैलाश बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान सेक्टर-24 में सड़क पर मरम्मत कार्य के बाद छोड़े गए मलबे से बाइक टकरा गई और पति गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला का आरोप है कि लखानी कंपनी के पास नगर निगम की ओर से सड़क पर मरम्मत का कार्य किया गया। ठेकेदार ने यहां से मलबा नहीं हटवाया, जिसके चलते ये हादसा हुआ। आरोप है कि यहां सुरक्षा से संबंधित न तो बैरिकेडिंग थी और न ही रिफलेक्टर आदि लगाए गए। महिला ने नगर निगम के संबंधित ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिस पर मुजेसर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।