{"_id":"6898f3906d40f58032040cbd","slug":"bike-rider-dies-in-vehicle-collision-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48935-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
सराय थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सराय थाना इलाके में एनएचपीसी फ्लाईओवर पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में युवक आर्यन की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सराय थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
एनएचपीसी फ्लाईओवर पर ये हादसा शनिवार शाम को हुआ। जवाहर काॅलाेनी इलाके में चाचा चौक पर रहने वाले अशोक नागर ने बताया कि उनका छोटा भाई आर्यन बदरपुर इलाके की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। शनिवार शाम को आर्यन ड्यूटी से लौट रहा था तो लगभग सात बजे एनएचपीसी पर उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने रुककर मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी।
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आर्यन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान रविवार को आर्यन की मौत हो गई। अब मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।