{"_id":"68d919178f40e8b9fc0840ce","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52358-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाकर दिल्ली लौट रहा था मृतक अमित
रविवार सुबह लगभग 6 बजे हुआ हादसा, सेक्टर-31 थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मथुरा हाईवे पर एनएचपीसी चौक के पास एक बाइक की टक्कर लगने से गिरकर 21 साल के युवक अमित की मौत हो गई। वह शनिवार को अपना जन्मदिन मनाने फरीदाबाद में दोस्तों के पास आया था। रविवार सुबह लगभग छह बजे बाइक से दिल्ली लौटने के दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
मृतक अमित गौच्छी गांव का रहने वाला था। उसके चाचा मनीराम ने बताया कि वह दिल्ली के साकेत में अपनी बुआ के घर रहता था और वहीं नौकरी करता था। शनिवार को वह जन्मदिन मनाने के लिए गौच्छी के ही दोस्तों के पास आया था। रात को जन्मदिन पार्टी मनाने के बाद वह रविवार सुबह छह बजे बाइक से दिल्ली के निकला था। एनएचपीसी चौक के पास पहुंचा तो एक अन्य बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अमित बाइक समेत सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायल हालत में अमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल व पुलिस के पास पहुंचे। अमित की बाइक में टक्कर मारने वाले बाइक सवार दो युवक बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम उनकी पहचान के प्रयास कर रही है।