{"_id":"69936d6b6f86cd147800f019","slug":"bike-rider-aunt-and-nephew-die-after-being-hit-by-a-truck-faridabad-news-c-24-1-pal1006-121810-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजे की मौत
विज्ञापन
-अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे घर, दो बच्चे घायल, चालक के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नूंह-होडल रोड पर गांव सौन्दहद के समीप बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग तुषार व 32 वर्षीय सकरा की मौत हो गई। वहीं, महिला के दो बच्चे घायल हो गए। महिला अपने भतीजे तुषार के साथ रिश्तेदारी के बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होकर बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रही थी। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।
मुंडकटी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि यूपी के छाता के गांव कराहरी निवासी अफजल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई तुषार, चाची साकरा, उनके दो बच्चों और चाचा जंग मोहम्मद के साथ रविवार की सांय गांव आली मेव में अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। अपने घर वापस लौटते वक्त गांव सौन्दहद के समीप बने बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन के पास ट्रक के ड्राइवर ने ओवर टेक करते हुए बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में 17 वर्षीय भाई तुषार व 32 वर्षीय चाची सकरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी गोदी में दो छोटे-छोटे बच्चों को भी चोट लग गई। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना कर पुलिस को मौके पर बुला लिया।
पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों की जांच की तो उन्होंने तुषार व चाची सकरा को मृत घोषित कर दिया। ट्रक की टक्कर में बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई हैं।