फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike collides with tractor trolley, BCA student dies, two friends injured

Faridabad News: ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बाइक, बीसीए के छात्र की मौत, दो साथी जख्मी

Wed, 25 Sep 2024 10:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 25 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor trolley, BCA student dies, two friends injured
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। भूपानी थाना एरिया में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार बीसीए के एक छात्र की मौत हो गई जबकि उसके दो दोस्त जख्मी हो गए। दरअसल घर से कॉलेज जाते समय इनकी बाइक भूपानी-नचौली रोड पर आगे जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीनों ही छात्र बुरी तरह जख्मी हो गए।
गंभीर हालत में तीनों को नजदीकी अमृता अस्पताल ले जाया गया, जहां कृष्णा (18) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल प्रथम गोयल (18) और प्रांजल (19) का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। भूपानी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। शाम को शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार कृष्णा अपने परिवार के साथ शास्त्री काॅलोनी, अग्रवाल सदन, फरीदाबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता जगदीश शर्मा के अलावा मां बीना और दो छोटी बहनें हैं। कृष्णा ने इसी वर्ष एशलॉन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नाेलॉजी में बीसीए प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। मंगलवार सुबह वह अपनी बाइक पर कॉलेज जाने के लिए घर से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच रास्ते में उसके साथ पढ़ने वाले दो दोस्त प्रथम और प्रांजल मिले। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर कॉलेज जाने लगे। भूपानी-नचौली रोड पहुंचने पर इनके आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रहा थी। अचानक ट्रैक्टर चालक ने एक ओर मोड़ दिया। इसकी वजह बाइक सवार तीनों दोस्त ट्रॉली में घुस गए।
ऑटो चालक ने तीनों को पहुंचाया अस्पताल

टक्कर लगते ही तीनों दोस्त अचेत हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उनको उठाने का प्रयास किया। इस बीच एक ऑटो चालक वहां पहुंचा। राहगीरों ने ऑटो चालक की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कृष्णा को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दोस्त प्रथम और प्रांजल के शरीर में कई फ्रैक्चर हैं।

इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कृष्णा की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कृष्णा परिवार में इकलौता बेटा था। कृष्णा के माता-पिता उसे बहुत मेहनत से पढ़ा रहे थे। घर में बनी दुकान में माता-पिता चाय बेचते हैं। उसके पिता पिछले कुछ समय से लकवाग्रस्त हैं। जवान बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। परिजनों का कहना है कि परिवार को कृष्णा से बहुत उम्मीदें थीं। उसकी मौत के बाद मां बीना को चिंता सता रही है कि आगे उनके परिवार का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed