फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bhagwat Katha paves the way for devotion: Sarvesh Pandey

भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती : सर्वेश पांडे

Thu, 10 Aug 2023 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha paves the way for devotion: Sarvesh Pandey
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित केएलजे सोसाइटी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य सर्वेश आचार्य ने ध्रुव चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वहीं साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से वर्णन किया।

भागवत का प्रसंग आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि भागवत ही भगवान है। वक्ता व श्रोता के धर्म की विवेचना करते हुए उन्होंने कहा कि वक्ता का चरित्र स्वच्छ होना चाहिए। वहीं, श्रोता भगवान के प्रति समर्पित होना चाहिए। भगवान जीव का उद्धार करते हैं। इस दौरान प्रथम सत्र में पांडवों के वंशावली का सुंदर वर्णन किया। व्यास ने बताया कि जैसा खाओगे अन्न, वैसा ही होगा मन। कथा को आगे बढ़ाते हुए युधिष्ठिर द्वारा प्रश्न प्रसंग का भी सुंदर वर्णन किया। सर्वेश पांडे ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है, यह कल्पवृक्ष के समान है। उन्होंने कहा कि परीक्षित कलियुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है। इस अवसर पर आरसी शर्मा, पंकज, प्रियंका लूथरा, चंदन महेश्वरी, पुष्पा, प्रकाश शर्मा, सुमन सोनी, वंदना, अंजू, सरोज ने कथा व्यास का आर्शीवाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed