{"_id":"67ab9de4f2a2fbc4270152e4","slug":"beer-bottle-stuck-in-young-mans-neck-condition-critical-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-38075-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवक के गले में घोंपी बीयर की बोतल , हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवक के गले में घोंपी बीयर की बोतल , हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-18 स्थित प्रेमनगर झुग्गी में कुछ दिन पहले दो युवकों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने बीयर की बोतल तोड़कर दूसरे के गले में घोंप दी। उसे गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उस मामले में ओल्ड फरीदाबाद थाना की पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को घायल युवक के भाई दीपक ने शिकायत देकर बताया कि वह सेक्टर 62 स्थित आशियाना अपार्टमेंट में रहता है। उनकी मां प्रेम नगर में उनके छोटे भाई दिनेश के साथ रहती है। उनकी मां ने नौ फरवरी दोपहर करीब ढाई बजे फोन पर कॉल करके बताया कि दिनेश को राहुल नामक युवक ने बीयर बोतल मारकर घायल कर दिया है। वह मौके पर पहुंचा और दिनेश को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। दीपक के अनुसार राहुल ने बीयर की बोतल तोड़कर दिनेश के गर्दन पर वार किया है। पीड़ित ने भाई के इलाज में व्यस्त रहने के चलते सोमवार रात पुलिस को शिकायत दी है। उस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।