फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BBMB power house cable explodes due to strong storm, lights go off for hours

Faridabad News: तेज आंधी से बीबीएमबी पावर हाउस की केबल में धमाका, घंटों रही बत्ती गुल

Tue, 16 May 2023 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
BBMB power house cable explodes due to strong storm, lights go off for hours
- आंधी से कई इलाकों में छाया रहा अंधेरा, आठ लाख लोग रातभर रहे परेशान
विज्ञापन

- बिजली न होने से कंपनियों में उत्पादन क्षमता रही प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तेज आंधी से सोमवार रात बीबीएमबी पावर हाउस की सीटी केबल में धमाका हो गया। जिससे तीन सबस्टेशनों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे आठ लाख लोग प्रभावित रहे। सबसे अधिक परेशानी एनआईटी के क्षेत्रवासियों को हुई। यही हाल हैदराबाद पावर हाउस से जुड़े इलाकों में देखने को मिला। बिजली नहीं होने से कंपनियों में उत्पादन क्षमता पर असर पड़ा।
जिले में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी पड़ रही है। सोमवार शाम मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज आंधी शुरू हो गई। शहर में देर रात तक आंधी का असर देखने को मिला। वहीं बल्लभगढ़ स्थित बीबीएमबी पावर हाउस से तीन सब स्टेशन जुड़े हैं। इनमें ओसवाल, डाबरी और ए2 सब स्टेशन शामिल हैं। इन तीनों सब स्टेशनों से पूरा एनआईटी क्षेत्र जुड़ा है। इनमें करीब आठ लाख लोग निवास करते हैं। सोमवार रात आई आंधी से रात करीब दो बजे बीबीएमबी पावर हाउस की सीटी केबल ब्लास्ट के साथ फट गई। इससे संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली जाने पर कुछ देर लोगों ने सप्लाई बहाल होने का इंतजार किया, लेकिन काफी देर बाद भी बिजली नहीं आने पर लोगों ने अधिकारियों और शिकायत केंद्रों पर फोन किया। लोगों का आरोप है कि शिकायत केंद्रों पर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे काफी परेशानी हुई। बिजली न होने से लोगों को रात जागकर काटनी पड़ी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में इस कारण फाॅल्ट और ब्रेक डाउन की समस्या भी हुई। इसे लेकर बिजली कंट्रोल रूम में 4227 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें तिलपत, पल्ला, खेड़कला, कुरैशीपुर, नंगला-पार्ट एक और दो, सरूरपुर, राजीव कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद, डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी आदि क्षेत्रों से सबसे ज्यादा दिक्कत थी। हालांकि सूचना मिलते ही बिजली अधिकारियों ने आंधी रुकने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया हालांकि बिजली मंगलवार सुबह करीब सात बजे बहाल हो सकी, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हैदराबाद पावर हाउस में इनकमर केबल फटी
आंधी से सोमवार शाम करीब सात सेक्टर-25 स्थित हैदराबाद पावर हाउस की इनकमर नामक केबल फट गई। इस पावर हाउस से करीब पांच हजार उद्योग जुड़े हैं। बिजली जाते ही उद्योगों में उत्पादन बंद हो गया। प्लास्टिक मॉलडिंग मशीनों में कच्चा माल मशीन में ही फंसा रह गया। मजबूरीवश उद्यमियों को जनरेटर चलाकर काम चलाना पड़ा। उद्यमियों ने कहा कि सरकार ने जनरेटर चलाने पर प्रतिबंध तो लगा दिए लेकिन बिजली सप्लाई का कोई ठोस प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गांव मोटूका स्थित नवोदय स्कूल के पास बिजली का खंभा टूटा
आंधी से गांव मोटूका स्थित नवोदय विद्यालय के पास बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। इससे गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर लोग बिजली की समस्या से परेशान रहे।
--
बिजली न होने पर पेयजल आपूर्ति रही प्रभावित
बिजली नहीं होने से घरों में पानी की मोटरें नहीं चल सकीं। इससे बिजली सप्लाई प्रभावित रही। लोगों को मजबूरीवश प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।

वर्जन
आंधी से कुछ पावर हाउस में फाल्ट की समस्या हुई थी। इस कारण कई सबस्टेशन बंद रहे। आंधी बंद होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू करवाकर सप्लाई चालू कर दी गई। - नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed