{"_id":"6ab56bebfb36b4455d07a78c","slug":"bank-strike-from-september-28-to-30-complete-essential-tasks-by-the-25th-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80939-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल, 25 तक निपटा लें जरूरी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल, 25 तक निपटा लें जरूरी काम
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 को खुले रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंकों की हड़ताल के मद्देनजर ग्राहकों को जरूरी काम 25 सितंबर तक निपटाने की सलाह दी गई है। हड़ताल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में शाखा स्तर की सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण ग्राहकों को अतिरिक्त परेशानी हो सकती थी। इसे देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 27 सितंबर रविवार को सामान्य रूप से खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन बैंक शाखाओं के साथ एटीएम-लिंक शाखाएं और करेंसी चेस्ट भी संचालित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि हड़ताल का असर मुख्य रूप से शाखाओं में होने वाले प्रत्यक्ष बैंकिंग कार्यों पर पड़ सकता है। हालांकि एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है। किसी सेवा की उपलब्धता तकनीकी स्थिति और संबंधित बैंक पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
ग्राहकों से अपील की गई है कि वे नकद निकासी, चेक संबंधी कार्य, दस्तावेज जमा करने, ऋण संबंधी काम समेत अन्य जरूरी शाखा कार्य समय रहते पूरे कर लें। साथ ही ईएमआई, एसआईपी और ऋण की किस्तों के लिए खाते में पर्याप्त राशि रखें, ताकि भुगतान प्रभावित न हो।