फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   bank manager does complaint against operator

बैंक के ऑपरेटर के खिलाफ गबन का मामला

Wed, 05 Feb 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
bank manager does complaint against operator
बैंक के ऑपरेटर के खिलाफ गबन का मामला
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-55 स्थित ओबीसी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ने अपने बैंक के एक ऑपरेटर के खिलाफ अनाधिकृत रूप से बैंक फंड का दुरुपयोग व फंड राशि को गबन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऑपरेटर की सेवा को तत्काल समाप्त कर मामले की शिकायत पुलिस से भी की। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने बताया कि सेक्टर-55 स्थित ओबीसी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अमित झा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बैंक में तैनात क्लर्क-सिंगल विंडो ऑपरेटर ने बैंक के फंड को अनाधिकृत रूप से निकाल कर उसका दुरुपयोग किया है। लेनदेन व खर्च के ऑडिट के दौरान बैलेंस में गड़बड़ी मिलने पर मामले की छानबीन शुरू की गई। इस दौरान पकड़े जाने के डर से आरोपी ऑपरेटर गौरव बत्रा ने अपना अपराध कबूल कर लिया। वरिष्ठ बैंक प्रबंधक अमित झा ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त केके राव से कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी एसआई चतुर्भुज ने बताया कि आरोपी ने बैंक को पैसा वापस कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed