फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bank general manager's family went to visit Nainital, thieves ransacked the house

Faridabad News: नैनीताल घूमने गया बैंक महाप्रबंधक का परिवार, चोरों ने खंगाला घर

Tue, 28 Feb 2023 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bank general manager's family went to visit Nainital, thieves ransacked the house
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में पुलिस के लाख दावों के बावजूद चोरी और लूटपाट जैसी घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही है। चोरों ने इस बार पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के महाप्रबंधक के घर को निशाना बनाया है और करीब पांच लाख रुपये की चोरी की। वारदात के समय पीड़ित अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। वहां से लौटने पर घर का दरवाजा टूटा मिला। पीड़ित की शिकायत पर ओल्ड फरीदाबाद थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।


सेक्टर-19 निवासी पीड़ित संदीप कुमार पीएनबी में महाप्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 25 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। अगले दिन वहां से लौटने पर देखा कि उनके घर का ताला टूटा है। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर के अंदर कमरे में रखी लोहे की अलमारी का भी ताला टूटा था। अलमारी से करीब 5.9 लाख रुपये भी गायब थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed