{"_id":"6af60e208c051588f50ae23c","slug":"ban-on-using-coal-or-wood-to-fire-tandoors-in-hotels-and-restaurants-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85094-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होटल-रेस्त्रां में कोयले व लकड़ी से तंदूर जलाने पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होटल-रेस्त्रां में कोयले व लकड़ी से तंदूर जलाने पर पाबंदी
विज्ञापन
नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें करेंगी निरीक्षण, उल्लंघन मिलने पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिलाधीश ने शहर के होटल और रेस्त्रां में कोयले व लकड़ी से तंदूर जलाने पर पाबंदी लगा दी है। यह प्रतिबंध वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत लगाया गया है। अब इन प्रतिष्ठानों को रोटी, नान और अन्य खाद्य सामग्री बनाने के लिए बिजली, गैस या अन्य स्वच्छ ईंधन का उपयोग करना होगा।
जिलाधीश आयुष सिन्हा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम फरीदाबाद और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को होटल-रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाने को कहा गया है। पारंपरिक तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने से पार्टिकुलेट मैटर समेत कई प्रदूषक हवा में घुलते हैं। इससे पहले से खराब वायु गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। खासकर सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने पर इनसे निकलने वाला धुआं लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। सीएक्यूएम ने इसी को देखते हुए होटल, रेस्टोरेंट और खुले भोजनालयों में कोयला-लकड़ी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध का प्रावधान किया है। आयुष सिन्हा ने कहा, प्रदूषण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ग्रेप के तहत प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। उन्होंने होटल, रेस्त्रां और ढाबा संचालकों को तत्काल कोयला और लकड़ी का इस्तेमाल बंद कर स्वच्छ ईंधन आधारित उपकरणों का प्रयोग करने को कहा।
जिलाधीश ने सभी एसडीएम को नगर निगम और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य विभागों के साथ तालमेल बनाकर आदेश लागू कराने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान के तंदूर में कोयला या लकड़ी का इस्तेमाल मिलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह जांच केवल तंदूर तक सीमित नहीं होगी। अन्य उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की भी गहनता से जांच की जाएगी। प्रशासन ने इस बार निगरानी व्यवस्था को सख्त किया है।