{"_id":"657b468313c6abca6a0490a8","slug":"ballabhgarhs-pollution-level-reaches-red-zone-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18015-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेड जोन में पहुंचा बल्लभगढ़ का प्रदूषण स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेड जोन में पहुंचा बल्लभगढ़ का प्रदूषण स्तर
Thu, 14 Dec 2023 11:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
- वायु गुणवत्ता सूचकांक 304 किया गया दर्ज, फरीदाबद क्षेत्र की हवा भी खराब
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार खराब व बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। बृहस्पतिवार को बुधवार की तुलना में फरीदाबाद का वायु गणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) थोड़ा कम दर्ज किया गया, लेकिन यह अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। जबकि बल्लभगढ़ क्षेत्र की हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 298 दर्ज किया गया, बल्लभगढ़ का एक्यूआई 304 दर्ज किया गया। जो सामान्य से लगभग साढ़े छह गुना अधिक है।
पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। हवा की गति थमने पर एक्यूआई बढ़ जाता है और थोड़ी हवा चलने से यह कम हो जाता है। बुधवार को फरीदाबाद का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को बुधवार की तुलना में एक्यूआई 24 अंक कम दर्ज किया गया है। हालांकि अभी भी यह खराब श्रेणी में है। बल्लभगढ़ का एक्यूआई बुधवार की तुलना में 21 अंक अधिक रहा। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर 16 क्षेत्र में 298, सेक्टर 11 क्षेत्र में 283, सेक्टर 30 क्षेत्र में 185 व एनआईटी क्षेत्र में 339 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षत्रीय अधिकारी अकांशा तवंर ने बताया कि फिलहाल एक्यूआई खराब श्रेणी में बना हुआ है। हमारी टीमें लगातार प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।