{"_id":"65ec9a3c08381818b20eb645","slug":"ballabhgarh-vegetable-market-railway-bridge-two-underpasses-will-provide-relief-from-jam-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21770-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जाम से मुक्ति दिलाएंगे बल्लभगढ़ सब्जी मंडी रेलवे पुल, दो अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जाम से मुक्ति दिलाएंगे बल्लभगढ़ सब्जी मंडी रेलवे पुल, दो अंडरपास
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया शिलान्यास
4 लेन के रेलवे पुल को अब 7 लेन का बनाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। वाहन चालकों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शनिवार को डेढ़ सौ करोड़ की लागत से बनने वाले बल्लभगढ़ सब्जी मंडी रेलवे पुल का केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिलान्यास किया। इस चार लेन के पुल को अब 7 लेन का बनाया जाएगा। इसके अलावा बल्लभगढ़ में दो अंडरपास भी बनाए जाएंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान सरकार ने सड़कों के निर्माण में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। साल 2014 में जब भाजपा सरकार आई तो दिल्ली-मथुरा एकमात्र हाईवे था और उस पर भी लाइट नहीं थी। इस हाईवे को छह लेन किया गया और नए फ्लाईओवर का निर्माण किया गया। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और कैलगांव से नूंह तक के रास्ते को तो काफी समय पहले यातायात के लिए खोल दिया गया था। इसके साथ ही फरीदाबाद से जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस अवसर पर फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता, टिपर चंद शर्मा, गोपाल शर्मा, हर प्रसाद गौड़, राकेश गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे।
दिल्ली से आगरा व पलवल जाने वाले लोगों को नहीं होगी परेशानी
बल्लभगढ़ अनाज मंडी और राजीव कॉलोनी की गली नंबर 13 के पास दो अंडरपास बनाए जाएंगे। दोनों अंडरपास बनने के बाद दिल्ली से आगरा व पलवल जाने वाले लोगों को अनाज मंडी के पास लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा अनाज मंडी में आने वाले किसानों को भी फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी। अभी अनाज मंडी का कट बंद होने की वजह से किसानों को बस डिपो के सामने से यूटर्न लेकर आना पड़ता है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में हाईवे से चंदावली पुल तक बनेगा एलिवेटेड पुल
मोहना रोड से आने-जाने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी और जाम की स्थिति का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। बल्लभगढ़ में नेशनल हाईवे से चंदावली पुल तक एलिवेटेड पुल बनाया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के लोगों को भी आवागमन में आसानी होगी। इसके साथ ही बल्लभगढ़ के बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
दो महीने में कार्य शुरू होने का दावा
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी वैभव ने दावा किया कि दो महीने के अंदर पुल का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस पुल के बनने के बाद दिल्ली से आगरा जाने वाले लोगों को चार लेन का पुल मिल जाएगा। पलवल से दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को तीन लेन का पुल मिलेगा। दोनों पुल राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़े जाएंगे जिससे अनाज मंडी के पास लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।