फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabhgarh became the second most polluted city in the country

बल्लभगढ़ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया, नए साल से भी प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम

Fri, 31 Dec 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ballabhgarh became the second most polluted city in the country
फरीदाबाद एनएचपीसी के पास कूड़े में लगी आग । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। जबकि फरीदाबाद ने देश के 10 प्रदूषित शहरों में अपनी जगह कायम रखी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर को साफ करने के लिए नगर निगम ने 31 दिसंबर को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। जगह-जगह साफ सफाई की गई। सड़क पर खूब झाड़ू चलाए गए। जानकारों का कहना है कि टूटी सड़कों पर वाहनों की रफ्तार के साथ झाड़ू चलने से हवा की गुणवत्ता खराब हो गई और फरीदाबाद व बल्लभगढ़ का प्रदूषण स्तर खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) द्वारा शुक्रवार को जारी डेली बुलेटिन के अनुसार शाम चार बजे तक फरीदाबाद का बेहद खराब श्रेणी के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया। जबकि बल्लभगढ़ का बेहद खराब श्रेणी के साथ एक्यूआई 332 दर्ज किया गया। जो मानेसर एक्यूआई 340 के बाद देश में ज्यादा रहा। दिल्ली 312 एक्यूआई के साथ देश में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि लोगों को नए साल पर भी प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

जमकर जलाए जा रहे हैं कूड़े
स्वच्छता दिवस के दिन शहर में कई जगहों पर जमकर कूड़े जलाए गए। इससे भी शहर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई। एनएचपीसी के पास बुढ़िया नाला के पुलिया के नीचे जमा कूड़े में आग लगाए जाने से आसपास के स्मॉग की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय स्तर पर एक्यूआई
नाथू कॉलोनी- 334
सेक्टर 16ए- 327
सेक्टर 11- 315
सेक्टर 30-347
एनआईटी- 243
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed